फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 0.4 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, पछुआ हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 28 Jan 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धूप निकलने से शनिवार को लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री कम होने और पछुआ हवा चलने से गलन कम नहीं हो रही है। वहीं, कोहरा घना रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, धूप निकलने से मौसम सामान्य होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम गलन रहेगी। कोहरा घना होगा और दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें