फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से किया कुपोषण के प्रति जागरूक

Sat, 11 Apr 2015 06:30 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के नेतृत्व में कुपोषण से जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को जिले में कई स्थानों पर नाट्य कलाकारों की टीम ने कुपोषण के बारेमें लोगों को बताया। ददरौल ब्लाक के गांव जमुका, बल्लिया, हथौड़ा में कई स्थानों पर लोगों को बताया कि कुपोषण की वजह से किस तरह से उनका बच्चा बीमार हो जाता है। साथ ही उसका शारीरिक विकास रुक जाता है। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाईं, नेहरू युवा मंडल के संजीव मिश्रा ने कुपोषण को जड़ से मिटाने की लोगों को शपथ दिलाई। नाट्य टीमों में कदीर राजा, रमेश यादव, माधव शुक्ला, सलमान खां, रंजीत सोनी, जितेंद्र पाल सिंह, मनमोहन सक्सेना, अमरीन खां, देवेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें