मन की बात यात्रा को रवाना करते नेता
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी मन की बात नामक रथ बुधवार से जनपद भ्रमण पर निकाल दिया है। रथ को भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़कर सुनाया। इस रथ में एक बॉक्स भी रखा गया है, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव लिखकर डाल सकते हैं। जिला महामंत्री नवनीत पाठक ने बताया कि यूपी मन की बात नामक रथ जनपद की सभी विधानसभाओं में घुमाया जाएगा। रथ में लगे ऑडियो सिस्टम से मोदी जी का संदेश सुनाया जाएगा। रथ में रखी पेटी में कोई भी व्यक्ति समाज की समस्याएं और सुझाव लिखकर डाल सकते हैं। रथ का उद्देश्य आमजन की समस्याएं एकत्र कर उनका समाधान कराना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने रथ यात्रा के बारे में उपयोगी जानकारी दी और लोगों का आह्वान किया कि वह क्षेत्र की समस्याएं निसंकोच होकर लिखकर रथ में रखी पेटी में जरूर डालें, जिससे रथ यात्रा का उद्देश्य पूरा हो सके। इस अवसर पर नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण, वेद प्रकाश मौर्य, अमित गंगवार, विवेक सिंह, नितिन शर्मा, आलोक अग्निहोत्री, सत्यम शर्मा, जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।