फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में रन थ्रू श्रमिक स्पेशल से कूदे यात्री, जीआरपी ने पकड़ा

विज्ञापन
शाहजहांपुर का रोजा जंक्शन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉक डाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से रोजाना सैकड़ों यात्री जिले में आ रहे हैं, जिनकी जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। रविवार को लुधियाना से सीतापुर रन थ्रू श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सुबह 7:00 बजे 5 यात्री कूद पड़े। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी ने सभी यात्रियों को पकड़ लिया और सिविल पुलिस को सौंप दिया गया। सभी यात्री अल्लाहगंज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिनकी जांच कराने के बाद शेल्टर होम में भेज दिया गया है। इनके अलावा कई यात्रियों के रोजा जंक्शन से पहले मोहम्मदी फाटक और शाहजहांपुर के लाल पुल पर उतरने की सूचना है। जिनमें कुछ यात्री पटरी के किनारे किनारे रेलवे स्टेशन और कई लोग जीआईसी तिराहा की ओर जाते हुए देखे गए हैं। हालांकि अभी तक ट्रेन से कूदने वाले अन्य यात्रियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें