फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रावि कुर्रियाकलां में नहीं बन रहा था मध्याह्न भोजन, प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 14 Feb 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजिका देखते बीएसए रणवीर ​सिंह। स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ब्लॉक कांट के प्राथमिक विद्यालय कुर्रियाकलां में कई दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बनने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक गोपाल दीक्षित को निलंबित कर अन्य अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोक दिया। ददरौल के कंपोजिट विद्यालय सहवेगपुर में भी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

बीएसए रणवीर सिंह ने मंगलवार को दो स्कूलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह कुर्रिया कलां प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां प्रधानाध्यापक गोपाल मोबाइल फोन में व्यस्त मिले। जबकि, एक शिक्षामित्र चार छात्रों को कक्षा में पढ़ा रही थीं। सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार 12 व 13 फरवरी, शिक्षामित्र मनोज कुमारी व रेनू दीक्षित अनुपस्थित थे। इसको लेकर प्रधानाध्यापक की ओर से न तो कोई जानकारी दी गई और न ही मानव संपदा आईडी बताई। इस कारण प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण का विवरण अंकित नहीं हो पाया। विद्यालय में पंजीकृत 144 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ आठ उपस्थित मिले। इनमें भी छह बगैर यूनीफार्म के आए थे। स्कूल में मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला। बीएसए ने रसोईघर का निरीक्षण किया तो मसाले आदि खुले पड़े थे। मसाले ब्रांडेड भी नहीं थे। कई बार कहने के बाद भी प्रधानाध्यापक ने मध्याह्न भोजन पंजिका नहीं दिखाई। बाद में पंजिका अधूरी निकली। इससे पहले बीएसए ने 25 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय कुर्रियाकलां का निरीक्षण किया था तब भी अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक व अन्य शैक्षिक स्टाफ का वेतन रोका गया था।
वहीं, कंपोजिट विद्यालय सहवेगपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद नफीस खां उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक प्रीति त्रिवेदी चिकित्सीय अवकाश, सुगंधा गुप्ता सीसीएल पर थीं। सुनील कुमार सिंह व शिक्षामित्र विनोद कुमारी बीआरसी पर प्रशिक्षण प्राप्त करने गए थे। सहायक अध्यापिका नीलिमा शर्मा, ज्योति रस्तोगी, प्रीति मिश्रा, विनय कुमार, नीरजा मिश्रा, मोहम्मद असलम, शफिया आगीन, सोनल शर्मा, आशीष शुक्ला, अवधेश सिंह, सुमन जौहरी, शिक्षामित्र रितु श्रीवास्तव, मीरा देवी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दानिश हसन खां अनुपस्थित मिले। इनका वेतन-मानदेय रोक गया तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद नफीस खां को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें