फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीटर रीडर घर बैठकर बना रहे बिल, खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता

Fri, 26 May 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहरी क्षेत्र के बिजली बिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आ रही है। हर उपकेंद्र के अवर अभियंता के पास बड़े पैमाने पर लोग बिल गड़बड़ी की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। अधिशासी अभियंता के पास भी लोग शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने मीटर रीडरों को बुलाकर उन्हें कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर में नौ विद्युत उपकेंद्रों से करीब 80 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई दी जाती है। 24 घंटे बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतर उपभोक्ताओं के मीटर के बिल गड़बड़ आ रहे हैं। अवर अभियंताओं के अनुसार, मीटर रीडर मौके पर नहीं जा रहे, बल्कि घरों में बैठकर मनमर्जी बिल बना रहे हैं।
इसके चलते उपभोक्ताओं के अधिक बिल आने पर वे उपकेंद्रों पर चक्कर लगाने को मजबूर हैं। प्रत्येक उपकेंद्र पर अवर अभियंताओं के पास बिल गड़बड़ी की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। इस समस्या से अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार भी अछूते नहीं हैं। उनके पास भी उपभोक्ता आ रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने मीटर रीडरों को बुलाकर क्लास लगाई। उन्होंने चेताया कि बिल किसी भी हालत में गड़बड़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


उपभोक्ता के साथ कर्मचारी भी परेशान
-बिल को लेकर सिर्फ उपभोक्ता परेशान नहीं हैं, बल्कि निगम के कर्मचारी भी परेशान हैं। दरअसल, बिल गड़बड़ी की शिकायत आने के बाद बिल की रीडिंग व मीटर की रीडिंग को सत्यापित करने के लिए कर्मचारियों को दौड़ाया जा रहा। इसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें