पुवायां में प्रदर्शन करते मीटर रीडर। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो 2
शाहजहांपुर। मानदेय नहीं मिलने से नाराज मीटर रीडरों ने बिल जारी करने से इन्कार कर दिया। पुवायां में एसडीओ कार्यालय में बुधवार को ज्ञापन देने गए बिजली निगम के कर्मचारियों ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से बिलिंग का काम करते हैं। इसके बावजूद मई से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण वे आर्थिक संकट में हैं। इसपर एसडीओ ने शुक्रवार तक मानदेय मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने शनिवार से बिलिंग करने को कहा। प्रदर्शनकर्ताओं में अंबुज मिश्रा, रोहित मिश्रा, जगदीश कुमार, ब्रजेश कुमार, उमेश चंद्र आदि शामिल रहे।