फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 0.2 डिग्री गिरा पारा, पछुआ हवा करेगी परेशान

Mon, 18 Dec 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से सर्दी बढ़ गई है। धीरे-धीरे धूप में तेजी भी कम हो रही है। वहीं, सुबह और शाम की सर्दी भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को पछुआ हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें