थाना शाहजहांपुर के ग्राम काडोर में बृहस्पतिवार को मानसिक मंदित नाबालिग की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस नाबालिग की पिटाई कर रही है। पुलिस वाले यहीं नहीं रुके। वे नाबालिग को पकड़कर पीटते हुए थाने ले आए।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात गोपीनाथ सोनी ने कहा कि गांव में एक बालक अकारण लोगों पर पत्थर फेंक रहा था। उसे पकड़ने गई पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उसे पकड़कर थाने लाया गया।