शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल की छात्रा ने नर्सिंग स्टाफ के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ और फोटो खींचकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
छात्रा ने बताया कि वह किराये पर कमरा तलाश रही थी। तभी नर्सिंग स्टाफ ने बहाने से बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल कर रहा है। शिकायत करने पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। छात्रा ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसने दूसरे नंबर से कॉल कर धमकाया। वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि वह अपने दोस्त के रूम पर जबरन ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद