फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट और शराब की दुकानें रहेंगी बंद

Fri, 05 Jul 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा के संबं​ध में हो रही बैठक में दिशानिर्देश देते डीएम। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रावण माह में होने वाली कांवड़ यात्रा के मार्ग पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कमेटी से फीडबैक लिया। डीएम ने समस्त सीओ और एसडीएम को कांवड़ यात्रा के रूट के निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कांवड़ शुरू होने से पहले मंदिरों, नदियों के घाटों की साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।अधीक्षण अभियंता विद्युत को मार्ग में पड़ने वाले जर्जर विद्युत खंभों को ठीक कराने और ट्रांसफार्मरों को जाली से ढकने के निर्देश दिए।
जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी को सक्रिय करने के साथ ही कांवड़ मार्ग पर प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त एंबुलेंस व्यवस्था की जाए। डीएम ने कहा कि समस्त डीजे संचालकों से संपर्क कर बताया जाए कि भड़काऊ गानों को न बजाया जाए। डीएम ने कहा कि बड़े मंदिरों में बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

एसपी अशोक मीणा ने कहा कि सुरक्षा पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने थाना स्तर पर भी आयोजकों एवं कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होेंने बताया कि रूट डायवर्जन पूर्व की भांति रहेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण मनोज कुमार, सीओ बीएस वीर कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें