शाहजहांपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन व मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिये जाने को मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान हेतु ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्य करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वीवीपैट एवं इवीएम टेक्नोलाजी के आधार पर कार्य करते हैं। इसलिए इन उपकरणों को कनेक्ट करने व क्रियान्वित करने की जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर के रूप में पूर्व के चुनावों में भी ट्रेनर का कार्य कर चुके हैं। इसके बाद भी पीठासीन अधिकारी पुस्तिका को जरूर पढ़ लें, जिससे ईवीएम तथा वीवीपैट संचालन हेतु सही प्रशिक्षण दे सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।