फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sat, 27 Feb 2016 08:33 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को सूचना मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला हुसैनपुरा में एक व्यक्ति नकली मिर्च और मसाले आदि बनाता है। पुलिस ने उसकी सूचना पर दबिश देकर पवन अग्रवाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके घर में मसाले की चक्की चल रही थी। पुलिस ने इसके यहां से नकली मसाले, नकली मिर्च पाउडर, रंग, केमिकल आदि बरामद किए है। इसके यहां से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले चार सालों ने नकली मसाले बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। इसको पकड़ने वाली टीम मेें एसआई दिलीप यादव, एसआई तेजपाल सिंह, कांस्टेबिल संजीव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें