फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छोटी बहन को किराने की दुकान पर भेजकर फंदे से लटक गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर बंजारा निवासी संदीप की 23 वर्षीय पत्नी रामादेवी ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी शादी करीब दो माह पहले हुई थी। परिजन के मुताबिक, रामादेवी अवसाद में थी। पुलिस घरेलू कलह के चलते जान देने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जगदीश कठेरिया के पुत्र संदीप की शादी सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी रामादेवी के साथ हुई थी। शनिवार को दोपहर में ससुर व सास अल्हागंज में खरीदारी करने के लिए गए थे। पति भी काम पर गए थे। रामा देवी की बहन इन दिनों उसके पास आई थी। उसने छोटी बहन को किराने की दुकान पर भेज दिया।
उसके जाने के बाद छत के लिंटर में पंखे के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल कर जान दे दी। कुछ देर के बाद छोटी बहन घर लौटी तो शव लटका देखकर चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद अजय राय ने भी मौका-मुआयना किया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जान देने की वजह घरेलू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें