फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कमरे में मफलर के फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

Mon, 27 Mar 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव झबरा निवासी राजीव कश्यप की पत्नी पूजा (32) ने मफलर के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार, घरेलू कलह में विवाहिता आत्महत्या की है।
विज्ञापन

राजीव कश्यप खेतीबाड़ी करता है। 13 साल पहले लखीमपुर निवासी पूजा से उसकी शादी हुई थी। शनिवार शाम को पति और ससुर खेत पर गए थे। घर में पूजा अकेली थी। तभी उसने कमरे में मफलर का फंदा बनाकर कुंडे में डाला और लटककर खुदकुशी कर ली। परिजन घर लौटे तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस घुसी। देखा तो पूजा का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें