कलान। थाना क्षेत्र के गांव बाराकलां निवासी शिवम की पत्नी जूली देवी (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने जूली देवी की हत्या की आशंका जताई है।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दुमकापुर निवासी रामरतन ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री जूली देवी की शादी ग्राम बाराकलां निवासी पृथ्वीराज के पुत्र शिवम के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पुत्री से पति शिवम एवं ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग करते थे। वहीं महिला की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार पूनम मधुकर भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शिवम और उसके परिजनों ने बताया कि जूली देवी ने दिल्ली में इलाज के दौरान एक अस्पताल में दम तोड़ा है। संवाद