फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 16 Jun 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही में रोते-बिलखते मृतका नीरज के परिजन।
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी शिशुपाल की पत्नी 28 वर्षीय नीरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार की रात नीरज की मौत की सूचना उनके मायके खुटार थाना क्षेत्र के गांव चमराबोझी में दी। तुरंत ही मायके वाले नीरज की ससुराल पहुंच गए। वहां कमरे में बेड पर उनका शव पड़ा था। पिता लेखराम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। लेखराम के अनुसार नीरज की शादी तीन वर्ष पहले शिशुपाल के साथ की थी।
शादी में दिए दहेज से नीरज का पति शिशुपाल, ससुर रामप्रसाद, सास सुशीला देवी, जेठ आकाश और जेठानी शारदा देवी संतुष्ट नहीं थीं। ये लोग पांच लाख रुपये की मांग को लेकर नीरज को प्रताड़ित करते थे। कई बार आग लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की। लेखराम की तहरीर पर पुलिस ने शिशुपाल सहित सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

निगोही में रोते-बिलखते मृतका नीरज के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें