फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 31 Mar 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा में एक विवाहिता का शव फंदे से उसके घर में लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी आनंद की पत्नी सीमा (23) ने गुरुवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि आनंद शराब के नशे में रहता था। उसकी पत्नी से लंबे समय से अनबन चल रही थी। बुधवार को सीमा को मायके से लेकर आया था। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें