फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। पुराना साहबगंज गांव में सोमवार की रात शैलेंद्र कठेरिया की पत्नी खुशबू (25 वर्ष) ने ससुराल में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आहट मिलने पर रात में ही घरवालों ने उसे फंदे से उतारा और उसके जीवित होने की आस में उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशबू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई फर्रुखाबाद पुलिस ने की है। स्थानीय थाने को मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें