खुटार। गांव मलिका की 27 वर्षीय विवाहिता को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने युवती के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। हालत गंभीर होने के कारण विवाहिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विवाहिता की हालत कैसे बिगड़ी, इस संबंध में परिजन बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। संवाद