फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनूना बेगम के रूप में हुई अज्ञात मृतका की शिनाख्त

Sat, 02 May 2015 11:27 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से मौत का शिकार हुई तीसरी महिला की शिनाख्त हो गई है। वह कांट क्षेत्र के गांव नगला बनवारी निवासी इकरार की पत्नी 50 वर्षीय मैनूना बेगम थीं। पुलिस के अनुसार देर शाम उनके बेटे हसन खां ने मॉरचरी में रखेे शव को देखकर उनकी पहचान की। मृतका शुक्रवार को घर लौटने के लिए ट्राली पर सवार हुई थी। उधर, इस हादसे को लेकर मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सिंगहा यूसुफपुर निवासी दूसरी मृतका शांति देवी के पति मलिखान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। मालूम हो कि शुक्रवार को जरियनपुर से सवारियां भरकर कांट जा रही ट्रैक्टर ट्राली शाहजहांपुर रोड पर पलट गई थी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 19 से ज्यादा महिलाएं बच्चे और पुरुष घायल हो गए थे। हादसे के बाद मैनूना बेगम की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें