फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला कारागार में महिला बंदियों को दिए तनाव से मुक्ति के मंत्र

Mon, 12 Jun 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जिला कारागार में योग करतीं महिला बंदी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामाजिक कार्यों को समर्पित ईशा फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को तनाव से मुक्ति के मंत्र दिए गए। जिला कारागार में फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय योग व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शुभारंभ भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन प्रमोद गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीता अग्रवाल, डॉ. नुपूर श्रीवास्तव ने किया। साथ ही महिला बंदियों को तनाव और अवसाद दूर रहने के उपाय बताए। तनाव मुक्त होकर खुश रहने के लिए अनेक मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं और योगासन कराए गए। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि शिविर में चिकित्सीय परीक्षण, परामर्श कर आवश्यक जांचों के लिए नमूने लिए जाएंगे। जांच होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर परामर्श और दवाएं बांटी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें