फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानसी को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार

विज्ञापन
गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में अ​भिभावकों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में युवा प्रतिभा मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व डॉ.केपी गुप्ता ने किया। अतिथियों ने समाजसेवी कुमार सागर के साथ मानसी वर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड दिया। मेराज, गुड्डी वर्मा, गुड्डी गुप्ता, सीमा वर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिभावक के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अलीशा ग्रुप ने मां सरस्वती की वंदना की। हर्शिता वर्मा ने शिव तांडव, कोमल ग्रुप ने देशभक्ति नृत्य पेश किया। व्यवस्था में विकास गुप्ता, उग्रसेन सिंह, आशीष वर्मा, सुनील सैनी, कोमल गुप्ता, नैंसी गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें