शाहजहांपुर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: कॉल
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हिंदी भाषा का महत्व विषय पर अपनी लेखन शैली से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशुमाला ने छात्राओं से कहा कि हिंदी भारत की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों और विरासत की संवाहक है। यह भाषा एक सेतु का काम करती है जो भारत की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोती है। निबंध लेखन में मानसी सक्सेना ने प्रथम, सरगम व तान्या ने द्वितीय व सुधा वर्मा व अंशिका यादव ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर पारुल यादव, आकांक्षा सोलंकी, दुर्गावती सिंह, अनुराधा आदि मौजूद रहीं। संवाद