शाहजहांपुर। कांट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर संसद में गोली चलने की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मीर वैशपुर गांव निवासी अरविंद सिंह चौहान टिप्पणी करते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद