फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की दवा लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर )। पुत्री की दवा लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। जिला पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के मोहल्ला चौक निवासी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई 42 वर्षीय संजीव शर्मा अपनी बेटी अंजली उर्फ पायल शर्मा की दवाई लेने घर से शाहजहांपुर के एक अस्पताल जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे बंडा थाना क्षेत्र के गांव पोहकरपुर के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। भाई अनिल ने बताया कि संजीव इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते थे, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। घर में संजीव की पत्नी ऊषा देवी, बेटी अंजली उर्फ पायल और तीन बेटे राहुल, गौरव व अर्नव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें