फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल फोन का चार्जर लगाते समय गुड़ विक्रेता को लगा करंट, मौत

Thu, 03 Aug 2023 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गुड़ विक्रेता सॉकेट में मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मोबाइल चार्जर लगाते समय गुड़ विक्रेता करंट की चपेट में आ गया। परिजनों उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजन उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक निवासी रमेश कुशवाहा (52) गुड़ का कारोबार करते थे। बुधवार को वह दिन में घर में लगे बिजली के सॉकेट में मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहे थे, तभी चार्जर में करंट उतर आया। वह करंट की चपेट में आ गए। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में संघ कार्यालय पर हमला: पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। गुड़ विक्रेता की मौत से उनकी पत्नी जयदेवी, बेटा रिंकू, अंशुल और बेटी पिंकी, प्रीति, रीती का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें