शाहजहांपुर। बाबा साहब डॉ.आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अमित शाह से माफी मांगने की मांग की गई। महिला कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर मौके पर रानी, शगुफ्ता, सीमा, बिठौली देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद