शाहजहांपुर। संस्था जय भारत की ओर से महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का 20वां समारोह 13 सितंबर से शुरू होगा। सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में सुबह 10 बजे महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित होगी। संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर को आकांक्षा इंटर कॉलेज में कॉमनवेल्थ गेम्स पर आधारित कोलाज मेकिंग और मैथ्स जीनियस प्रतियोगिता होगी। 20 सितंबर को लीड काॅन्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस और स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महोत्सव का समापन नौ अक्तूबर को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सभागार में होगा। संवाद