फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 22 Feb 2016 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 माघ मेला ढाईघाट में मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा पर सोमवार को लगभग ढाई लाख  श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मइया में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्य पर्व शांतिपूर्ण संपन्न करवाये जाने के लिए की गयी सभी प्रशासनिक व्यवस्थायें ध्वस्त हो गयीं। इससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना और कई बार शांति व्यवस्था बिगड़ने तक के हालात बने। सोमवार को मुख्य पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त मे गंगा स्नान की कामना से लाखों श्रद्धालु गंगातट पर पहुंचे। आलम यह था कि मेले में तिल रखने की जगह नहीं बची। श्रद्धालुओं ने जैसे तैसे गंगास्नान कर मेले में जरूरत का सामान खरीदा। मेले से लौटने के लिए श्रद्धालुओं को एकबार फिर जाम की झाम से जूझना पड़ा। मेेले में ट्राफिक कंट्रोल के लिए बाईपास रोड बनाए जाने के बाद भी पार्किंग स्थल से मेले के प्रवेश द्वार तक पूरेे दिन जाम लगा रहा। जाम की झाम सेे परेेशान मेले मे लगाया गया बाहरी पुलिस फोर्स भी मूकदर्शक बनी रही। थानाध्यक्ष मिर्जापुर प्रभुकांत और मेला कोतवाली प्रभारी कुलदीप मिश्रा अपने फोर्स केे साथ जाम खुलवानेे के लिए पूूरे दिन जूझते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें