शाहजहांपुर में मदरसा बाेर्ड से संचालित परीक्षा की तैयारी कराते प्रधानाचार्य। स्रोत : जागरुक पा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल 2024 की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। उसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
जनपद में परीक्षा के लिए मदरसा जामिया फातिमा जलालनगर, मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा, चकझाऊ इंटर कॉलेज, ए जेड इंटर कॉलेज जलालनगर, जीजीआईसी तिलहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में 1607 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन सचल दल बनाए गए हैं। मदरसा नुरुल हुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि उनके सेंटर पर प्रथम पाली में 201 व दूसरी पाली में 214 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीटिंग प्लान तैयार कर डेस्क स्लिप भी चस्पा कर दी गई हैं। कक्ष निरीक्षक कार्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक को भी लगाया गया है।