गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में बच्चों को संबोधित करतीं लायंस क्लब शक्ति की पदाधिकारी। स
शाहजहांपुर। लायंस क्लब शक्ति ने शनिवार को गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ललिता यादव ने विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और एक-दूसरे का समर्थन करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, योग और पौष्टिक भोजन करना आवश्यक है। रात को सोते समय गर्म दूध पीने की सलाह दी गई। आर्ट ऑफ लिविंग टीचर शुभांगी गुप्ता ने ध्यान योग और मेडिटेशन करवाया। प्रधानाचार्य हरमीत कौर आभार व्यक्त किया। इस दौरान शुभांगी गुप्ता, गुरमीत कौर छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद