शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कक्षा 11 की छात्रा से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौक कोतवाली इलाके की 17 वर्षीय किशोरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वर्ष पूर्व उसका रोहित निवासी मोहल्ला अजीजगंज से उसका संपर्क हुआ था। आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए और फिर उसकी मां के जेवर मंगवा लिए। बाद में बिना बताए जेवर बेच दिए। जब उसने शादी करने और जेवर लौटाने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। चौक कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद