शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने मदनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एबुलेंस का तोहफा दिया है। बुधवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. समीर कुमार ने टोल फ्री नंबर 102 व 108 से संचालित नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि यह एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने और दो वर्ष आयु तक के बच्चों के इलाज के लिए कारगर साबित होगी। एंबुलेंस की संख्या बढ़ने से दूरदराज के गांवों में रहने वाले मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। इस दौरान डॉ. तौकीर आलम व डॉ. गौरव कुमार भारती, विनोद कुमार, एंबुलेंस चालक राजेश कुमार, धीर सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद