फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस: कांट क्षेत्र के पटियारी गांव में मिले दो संदिग्ध पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी जिले के गौवंश में लंपी वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को जिले के नोडल अधिकारी नामित किए गए पशु चिकित्सा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. तरुण कुमार तिवारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय प्रकाश सिंह के साथ विभिन्न गांवों में वायरस के लक्षणों वाले संदिग्ध पशुओं की सेहत का जायजा लिया और तिलहर में गोशाला का निरीक्षण किया। इस बीच, कटरा-खुदागंज ब्लॉक के 18 गांवों में पशु टीकाकरण का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

पटियारी गांव में दोनों प्रभावित पशुओं का निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने पाया कि उन्हें तेज बुखार नहीं है और वह दोनों चारा खाकर जुगाली भी कर रहे हैं, लेेकिन उनके शरीर पर कुछ गांठें उभरी पाई गईं। इन पशुओं की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं होने के कारण उनके सीरम और खून के नमूने नहीं लिए गए, लेकिन पशुपालक को दोनों पशुओं की निरंतर देखभाल करने और उनके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी क्षेत्रीय पशु चिकित्सक को देने के लिए सतर्क किया गया।
तिलहर की गौशाला में अधिकारियों को करीब 150 पशु संरक्षित मिले और सभी स्वस्थ पाए गए। वहां की सफाई व्यवस्था से खुश होकर नोडल अधिकारी ने गोशाला के केयर टेकर पुत्तन और सूरज को नगद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। बाद में नोडल अधिकारी मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक पहुंचे और पशुपालक शेर सिंह के दोनों प्रभावित पशु देखे। निरीक्षण में दोनों पशु स्वस्थ पाए गए, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें लगातार दवाएं देते रहने के निर्देश दिए। सीवीओ ने नोडल अधिकारी को बताया कि कटरा-खुदागंज ब्लॉक के 11 गांवों में बीते दिन और सात अन्य गांवों में मंगलवार को टीकाकरण कार्य पूरा कर लिया और अब तक करीब 1900 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें