फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे : गर्रा नदी पर बनेगा एक और पुल, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 28 Feb 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर गर्रा नदी पर यहीं पर बनेगा दूसरा पुल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-24 बाईपास पर गर्रा नदी पर दूसरे पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। अभी यहां सिंगल पुल से दोनों तरफ के वाहन गुजारे जा रहे हैं। इससे कई बार यहां भीषण जाम लग जाता है। पुल के लिए एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्माण एजेंसी को एक साल के अंदर पुल बनाकर देना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्रा नदी पर दूसरे पुल को बनाने के लिए वर्ष 2015 में प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन कुआं बनने के बाद काम रुक गया था। इसके बाद काफी दिन तक काम अटका रहा। सिंगल पुल पर जाम की समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने पुल बनाने का प्रस्ताव फिर से शासन को भेजा था। शासन ने हाल में ही पुल बनाने की स्वीकृति दे दी। इसमें शाहजहांपुर में गर्रा नदी पर पुल, सीतापुर जिले में तीन पुल और एक अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी की लागत 90 करोड़ रुपये आएगी।

एक वर्ष में पुल तैयार करने का दिया लक्ष्य
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक पुल की लंबाई 81 मीटर और चौड़ाई 12.50 मीटर रखी गई है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी जगदीश शरण कंपनी को दी गई है। संबंधित एजेंसी को एक वर्ष में पुल का निर्माण कार्य पूरा करना है। यानी मार्च 2025 में पुल का निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

-
सिंगल पुल होने वजह से होते थे हादसे
गर्रा नदी पर सिंगल पुल होने की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसकी वजह है कि सड़क चौड़ी होने के बाद अचानक संकरी हो गई। सीतापुर की तरफ से आने वाले तेज रफ्तार वाहन यहां पर अनियंत्रित हो जाते हैं। ऐसे में हादसे भी होते थे। हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई की तरफ यहां पर डायवर्जन बनाया गया था। इसके बाद भी हादसे होते रहे।

दिल्ली से लखनऊ के बीच सफर होगा आसान
गर्रा नदी पर दूसरे पुल के बन जाने से यातायात वन वे हो जाएगा, जिससे यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली से लखनऊ, बरेली से सीतापुर जाने वाले वाहन यहां से आसानी से निकल सकेंगे, जिससे उनका सफर आसान हो जाएगा।
-
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी ने निर्माण कार्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। गर्रा नदी पुल के साथ सीतापुर जनपद में तीन पुल और एक अंडरपास बनाया जाएगा। सबकी लागत 90 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन

बीपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें