फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन में लूट : पेंशनधारकों का किया जाएगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ की निगरानी में कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर करेगी सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा घोटाला सामने आने के बाद अन्य पेंशन योजनाओं के खातों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर डोर-टू-डोर सत्यापन किया जाएगा। खासतौर पर जिन खातों में पेंशन नहीं पहुंच रही है, उनकी जांच पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
जिले में बुजुर्गों की पेंशन के खाते बदलकर दूसरे खातों में पेंशन भेज दी गई। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी। शुरुआती जांच में 2496 खातों में गड़बड़ी सामने आई है। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार निलंबित किए जा चुके हैं। वर्तमान में समाज कल्याण अधिकारी विकास वंदना सिंह को प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन को आशंका है कि वृद्धावस्था के साथ ही विधवा और विकलांग पेंशन के खातों से भी छेड़छाड़ हो सकती है। दरअसल, आए दिन लाभार्थी खातों में पेंशन न आने की शिकायत करते रहते हैं। प्रशासन पहले मानता रहा कि केवाईसी या अन्य दिक्कत की वजह से पेंशन खाते में नहीं पहुंच रही है। अब प्रशासन ने इस पर गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है। प्रशासन ऐसी सभी शिकायतों की पूरी जांच कराएगा। सीडीओ की निगरानी में समाज कल्याण विभाग अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम बनाकर डोर-टू-डोर जाकर खातों का सत्यापन करेगा।
विज्ञापन


जांच टीम आने की आशंका में तैयारी तेज
सोमवार को समाज कल्याण निदेशालय से संयुक्त निदेशक अरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गठित जांच टीम जांच करने के लिए आ सकती है। 12 अप्रैल तक जांच पूरी की जानी है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जांच में फंसने पर कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसी वजह से सभी कर्मचारी पेंशन संबंधी सारे अभिलेख दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें