फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लू ने तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा दिया रात का तापमान

Fri, 09 Jun 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए बृहस्पतिवार को लोग मुंह ढक कर निकले। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने बृहस्पतिवार को लोगों को बेहाल कर दिया। पछुआ हवा चलने से मौसम शुष्क हो गया है। लू और चिलचिलाती धूप को देखते हुए डॉक्टर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से निकलने से परहेज करने और खूब पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन लू चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।
-
गर्म हवाओं से ऐसे करें बचाव
- मुंह पर कपड़ा बांधकर चलें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- खाली पेट घर से न निकलें।
- जितना हो सके, पानी पीते रहें।
- खानपान में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- बच्चे और बुजुर्ग बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
-
लू से हो सकते हैं बीमार
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि लू की चपेट में आने से पेट में दर्द शुरू हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने से डायरिया की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही हीट स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इस दौरान काफी सावधानी बरते की जरूरत है। धूप से एकदम ठंडे स्थान पर न जाएं। धूप से आने के बाद थोड़ा रुककर ही पानी पीएं। हल्का खाना लें और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। बासी खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें