फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : गलियों में बेचे जा रहा है समोसे, चल रहे रिक्शे

विज्ञापन
शाहजहांपुर के चौक क्षेत्र में ठेले पर समोसे बेचे जा रहे हैं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बावजूद गलियों में समोसे बिक रहे हैं तो सड़कों पर रिक्शे दौड़ाए जा रहे हैं। इससे लॉकडाउन का खुलेआम उल्लघंन हो रहा है, लेकिन प्रशासन अनजान बना हुआ है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों की मेहनत असफल होती नजर आ रही है। रविवार को शहर का जायजा लेने पर बाजारों में जहां भीड़भाड़ कम दिखी, वहीं गलियों और मोहल्लों में लोग घूमते मिले। यहां तक कि चौक क्षेत्र के एक मोहल्ले में तो ठेले पर समोसे भी बेचे का रहे हैं और लोग बिना किसी डर के आनंद भी उठाते हैं। यहीं नहीं शहर की मुख्य सड़कों पर रिक्शे दौड़ रहे हैं, जिन पर एक साथ तीन से चार सवारियां बैठा कर आपसी दूरी के नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने की मुहिम खुद व खुद फेल होती दिख रही है। हालांकि चौराहों पर तैनात पुलिस सख्ती दिखती रही। 11 बजे के बाद घरों से निकलने वाले लोगों से पूछताछ की गई। वाहनों की चेकिंग और चालान भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रिक्शे पर घूमते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
शाहजहांपुर में रिक्शे पर घूमते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें