फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रतियोगिताओं में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्री-प्राइमरी स्पोर्ट्स फेस्ट ऊर्जा का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी से लेकर केजी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


विभिन्न खेलों के दिग्गज खिलाड़ियों की वेशभूषा में बच्चों ने उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्री-नर्सरी के बच्चों ने वाका-वाका गीत पर स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। प्री-नर्सरी में जलेबी रेस में अमोग, एनिमल पार्टनर रेस में मोहम्मद अली, रिंग रेस में मोहम्मद अब्दुर रहमान अव्वल रहे। बच्चों ने योगासन भी किए। ट्राई साइकिल रेस में ओजल सोमवंशी, पासिंग द बाल में अद्विका पाठक, केजी में हर्डल रेस में नित्यंत कौशल, रिले रेस में रियांश फातिमा, शारीक, धानिका सिंह, अंजनेया शर्मा प्रथम रहे। बच्चों को मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, विद्यालय के निर्देशक राजकुमार खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक मनु खंडेलवाल, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अभिभावकों के बीच भी प्रतियोगिताएं कराईं गईं। अग्रिमा, तन्वी, कुंज, हैदर, इनाया, दिव्यांशी, बुशरा खान, हेमंत अनेजा, राहुल, नेहा, उप प्रधानाचार्य केसी जोशी, निधि तिवारी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें