फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 15 घंटे गुल रही 5500 घरों की बत्ती, रोजा में जलसंकट

Sat, 10 Feb 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा के प्रेमनगर कॉलोनी में चार नंबर पंप ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर के चौहनापुर बिजलीघर की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे करीब 5500 घरों में बिजली गुल रही। फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए निगम की टीमों ने प्रयास शुरू किए, लेकिन लाइन लंबी होने के चलते कामयाबी नहीं मिली। 15 घंटे बाद सप्लाई बहाल की जा सकी। इधर, पंप खराब होने से रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी के 400 घरों में जल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के शाहाबाद के ट्रांसमिशन से चौहानपुर बिजलीघर को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। यह लाइन करीब 40 किलोमीटर लंबी है। इस कारण आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते पूरा उपकेंद्र बंद हो गया। जेई जगदीश कुमार के नेतृत्व में आपर्ति को बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन रात अधिक होने से कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर एसई जेपी वर्मा सुबह उपकेंद्र पहुंच गए। लाइन पर गश्त के दौरान तार टूटा मिला। इसे सही कराने के बाद करीब 15 घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया है। बिजली की लाइन को सही करने में देरी करने पर एसई ने एक्सईएन जलालाबाद मोहित श्रीवास्तव को जांच सौंप दी है। एसई ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद एसडीओ व जेई पर कार्रवाई तय होगी।
-
ख्वाजा फिरोज में खंभा लगाने का हुआ काम
रोजा के सिटी फीडर पर बुधवार को खंभा लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके चलते करीब पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। पूर्वाह्न 11 बजे बिजली बंद कर ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में 11 केवी लाइन के बीच में खंभे लगाने का काम कराया गया। इसके चलते रोजा से अब्दुल्लागंज क्षेत्र के सैकड़ों घरों की आपूर्ति बाधित रही। करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। 19 फरवरी तक काम चलेगा। दूसरी ओर एक्सईएन अरविंद कुमार ने दीवान जोगराज उपकेंद्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन





पंप खराब होने से रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी के 400 घरों में जल संकट

रोजा। रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी के 400 घरों में जल संकट खड़ा हो गया। कॉलोनी में स्थित पंप नंबर चार अचानक फुंक गया, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई। वहीं इंडियामार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे पंप नंबर चार फुंक गया। इससे रेलवे आवासों में जलापूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार सुबह को भी पानी आवासों तक नहीं पहुंचने के कारण रेल कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ रेलकर्मियों को बिना नहाये ही ड्यूटी पर जाना पड़ गया। जबकि, उनके परिजनों ने कॉलोनी स्थित इंडियामार्का नलों का सहारा लिया, उनमें भी कुछ हैंडपंप खराब थे। इस वजह से अधिक दूरी तय कर उन्हें पानी लाना पड़ा। अभी कुछ दिन पहले ही पंप नंबर चार खराब हुआ था और तीन दिन बाद सही हो सका। इस बीच पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की गई। इस संबंध में सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से विपिन कुमार, कैलाश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार पंप लेकर आ गए हैं, जिसको लगाने का प्रयास जारी है। शनिवार सुबह तक पानी की सप्लाई चालू होने की संभावना है।
-
पंप चालू होने से चमकनी कर्बला वालों को मिला पानी
फायर स्टेशन के पास स्थित पंप नंबर पांच के बंद होने से चमकनी कर्बला के 150 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार को पंप चालू होने के बाद जलापूर्ति शुरू हो गई जिससे क्षेत्रवासियों को पानी मिल गया। लोगों ने पानी के बिना अटके काम निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें