कुर्रिया रोड स्थित जय मां वैष्णो ट्रेडर्स का निरीक्षण करती कृषि व राजस्व विभाग की टीम। स्रोत:
शाहजहांपुर। कृषि और राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
खाद की कालाबाजारी की आशंका में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले की सभी निजी वितरण दुकानों की नियमित जांच करने के आदेश दिए हैं। बीडीओ की निगरानी में लेखपाल और अन्य कर्मचारी जांच के लिए लगाए गए हैं। शनिवार को सूचना मिलने पर जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा नायब तहसीलदार कांट के कुर्रिया रोड पर स्थित जय मां वैष्णो ट्रेडर्स पहुंचे। यहां पर जांच में न रेट बोर्ड मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अनियमितता मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।