फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डूडा गांव में दिखा तेंदुआ, पिंजड़ा और कैमरे लगाए

Sun, 08 Oct 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव डूडा में लगाया गया पिजड़ा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव डूडा में कई दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है लेकिन वन कर्मी ग्रामीणों की बातों को नजर अंदाज कर रहे थे। ग्रामीणों ने विचरण करते तेंदुए की वीडियो बनाकर शनिवार को वायरल कर दी। आनन-फानन वनकर्मियों ने गांव के पास पिंजड़ा लगा दिया।
विज्ञापन


वीडियो में तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ता दिख रहा है, फिर गांव के सोनू के गन्ने के कोल्हू केे पास तक पहुंच गया। शोर मचाने पर तेंदुआ वापस खेतों की ओर चला गया। बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा इसी गांव से हैं।ग्रामीणों ने मामले से उन्हें अवगत कराया जिस पर जिलाध्यक्ष ने वन अधिकारियों से तेंदुआ देखे जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्हें वीडियो भी व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराई। शनिवार को सिंधौली के रेंजर वीरेश राव वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद पिंजड़ा और कैमरे लगवाए गए। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से कहा कि खेतों में सुबह जल्दी और देर शाम तक न रहें। खेत पर समूह में काम करें। काम के दौरान आपस में बातचीत करते रहें। अकेले हों तो रेडियो ऑन कर रख लें। झाड़ियों और गन्ने के खेतों से दूर रहें।



रेंजर सिंधौली रेंज वीरेश राव ने बताया कि एक माह पहले सूचना मिली थी। गांव डूडा में कैमरे लगवाए गए थे, लेकिन बाद में तेंदुए के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को फिर सूचना मिलने पर पिंजड़ा और दो कैमरे लगवाए गए हैं। दो टीमें लगाई हैं, जो दिन-रात गांव की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें