फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लॉन टेनिस खिलाड़ी महिका सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहड़ी पर पंजाबी महासभा ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा ने लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही लॉन टेनिस की नेशनल खिलाड़ी महिका खन्ना समेत उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एक मैरिज लॉन में हुए लोहड़ी उत्सव की शुरुआत ईश वंदना और मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। समारोह में कोरोना काल में मरीजों के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए अभिषेक नारंग, पंजाबी सभा की सेवा के लिए संजय सेठी, जेपी राठौर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, समाजसेवा के लिए डॉ. गौरव कौशल, सुमित सेठी, राजेश आनंद, लॉन टेनिस की नेशनल खिलाड़ी महिका खन्ना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजक सुरेंद्र सेठी, सह संयोजक प्रेम नारंग, केएल छावड़ा, हरीश बजाज, लाजपत बत्रा, रूपेश बोहरा, विनय चड्ढा, राजू रावत, कृष्ण गोपाल बिन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें