फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाट साहब : जुलूस के रास्ते में बैरिकेडिंग व धार्मिक स्थल चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के मौके पर निकलने वाले बड़े व छोटे लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस ने तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। एसपी के निर्देश के बाद संबंधित थाना प्रभारियों ने जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले धार्मिकस्थल, खुले ट्रांसफार्मर, खंभाें व बैरिकेडिंग वाले स्थानों की रिपोर्ट सीओ सिटी को भेजी है। जल्द ही नगर निगम व बिजली निगम से काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

चौक से निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस का क्षेत्र करीब सात किलोमीटर है। चौक कोतवाली से सदर होते हुए जुलूस निकलता है। ऐसे में दोनों थानों से रिपोर्ट मांगी गई है। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने सीओ सिटी को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें बड़े लाट साहब के जुलूस में 1500 से दो हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया गया है। सदर क्षेत्र में जुलूस के रास्ते पर 11 स्थानों पर बैरिकेडिंग होगी।
इसके अतिरिक्त छह धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढका जाएगा। छोटी सब्जी मंडी के पास बहादुरगंज, लकड़ी मंडी, बहादुरगंज, पचराहा बहादुरगंज और उस्मानबाग चौकी के पास बैरिकेडिंग होगी। इसके अतिरिक्त चौक कोतवाली पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस ने नगर निगम और विद्युत निगम से कार्य कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें