फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिपोर्ट दर्ज करने के वादे पर 21 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

Fri, 17 May 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। भीरा के जंगल में युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने परिजनों को ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इस वादे पर परिजनों ने 21 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रसवांकलां निवासी 26 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की 14 मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वीरेंद्र के भाई पुष्पेंद्र कुमार ने भाभी सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने का आरोप लगाया था। वीरेंद्र 12 मई को पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव लालपुर में साढ़ू जितेंद्र कुमार के यहां गया था।

पिता साधूराम का आरोप है कि वहां वीरेंद्र को रिश्तेदारों ने पीटा था और 13 मई को घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसी दिन वीरेंद्र अपनी ससुराल लखीमपुर के थाना भीरा के गांव जगदेवपुर जाने की बात कह कर बाइक से गया था।
विज्ञापन


14 मई को उसका शव भीरा के जंगल में मिला था। 15 मई को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार शाम छह बजे शव घर लाने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कही थी।

परिजनों ने इस मामले में खुटार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनको भीरा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी थी। इस पर पुष्पेंद्र परिजनों सहित भीरा पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

खुटार के कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने भी वीरेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों को समझाया। पोस्टमार्टम के 21 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे वीरेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामला भीरा थाना क्षेत्र का है। कार्रवाई भी वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें