फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 467 घराें में मिला लार्वा, मलेरिया के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मलेरिया के छह नए रोगी शनिवार को सामने आए हैं। जनवरी से अब तक मलेरिया रोगियों की संख्या 218 हो गई है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन



बुखार के साथ ही मलेरिया का प्रकोप भी कम नहीं हो रहा है। शनिवार को जिले में मलेरिया के छह नए रोगी मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसपी गंगवार ने बताया कि जनवरी से अभी तक 218 मलेरिया और 25 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर अभी तक 35649 घरों का सर्वे का किया गया। जिसमें 467 घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर नष्ट कराया गया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि रोगों से बचाव के लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें