एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्राइवेट फार्म भरने के लिए
बैंकों में विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे दिन इलाहाबाद और यूनियन
बैंक में छात्र-छात्राओं को फार्म प्राप्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी
पड़ी। चूंकि व्यक्तिगत फार्म हमेशा बैंकों में ही उपलब्ध कराए जाते हैं,
इसलिए बैंकों में अलग से बिंडो पर फार्म की व्यवस्था की गई थी। सुबह बैंक
खुलने से पहले ही छात्र-छात्राओं की लंबी कतार बैंक में लगने लगी थी, जो
पूरे दिन बढ़ती ही रही।