फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किराने की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
निगोही में चोरी के द्वारा लगाई गई नकब
विज्ञापन
0 निगोही में किराने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही कस्बा निवासी रजनीश वर्मा की किराने की दुकान में चोरों ने सोमवार की रात नकब लगा दी। चोर नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कैमुआ पुल के पास सहतेपुर गांव के पूर्व प्रधान गंगाराम वर्मा की दुकानाें में रजनीश वर्मा की थोक की किराने की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगा दी और अंदर प्रवेश कर गए। जहां से डेढ़ लाख की नकदी, 35 हजार रुपये की रेजगारी व किराने की सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर रजनीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

-
एक महीने पहले भी हुई थी चोरियां
कैमुआ पुल के पास पेट्रोल पंप से सटी बलराम वर्मा, आजाद वर्मा की किराने की दुकानों को एक महीने पहले चोरों ने निशाना बनाया था। एक महीने के अंतराल में चोरी होने से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

-
बेटी की शादी के लिए रखे नकदी व जेवर चोरी
कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराकलां निवासी कृपाल सिंह के घर में सोमवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिया। कृपाल सिंह अपनी बेटी की शादी के लिए रुपये इकट्ठा कर रहा था। सोमवार की रात कृपाल का पुत्र अवधेश और पत्नी प्रीति कमरे के बाहर लेटे थे। रात में चोर कमरे में घुस गए और बक्से में रखे 56 हजार रुपये, दो जोड़ी चांदी की पायल, साेने के कुंडल समेत सवा लाख का माल चोरी कर लिया। रामकृपाल ने थाने में तहरीर दी है।
-
चोरी की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें