लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा में शामिल भक्त। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। रंग महोत्सव के अवसर पर रविवार सुबह शहर की रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली। होली के भजनों पर वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा में रामनगर वासी शामिल हुए और यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मोहन ग्रोवर, लाजपत बतरा, दिनेश गोगिया, आशू मिश्रा, जुगल, श्यामसुंदर, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद